Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

कचहरी पुल पर कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा सफाईकर्मी, गंभीर हालत में रेफर

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रफ्तार का कहर : कचहरी पुल पर कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा सफाईकर्मी, गंभीर हालत में रेफर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 23, 2026
Post views : 147

साथी ने विरोध किया तो कार सवारों ने पीटा, अस्पताल पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु

उन्नाव। शहर के कचहरी ओवरब्रिज पर रात के वक्त सफाई की जिम्मेदारी निभा रहे नगर पालिका के दो कर्मचारियों को कार सवारों ने घायल कर दिया। तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट कार की टक्कर से सफाईकर्मी पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। साथी कर्मचारी शिवम ने जब कार सवारों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। हादसे और मारपीट में घायल दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में तैनात सफाईकर्मी धीरज और रामनगर निवासी कूड़ा गाड़ी चालक शिवम राजपूत रविवार रात करीब 11 बजे कचहरी पुल पर सफाई के काम में लगे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही ईको स्पोर्ट कार ने धीरज को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद धीरज पुल से नीचे जा गिरा। उसे नीचे गिरता देख साथी शिवम ने कार सवारों को रोकने और घटना का विरोध करने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर कार सवारों ने शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। उधर, घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। हादसे को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों में नाराजगी है।

अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सफाईकर्मियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने बेहतर उपचार के लिए उसे एंबुलेंस से कानपुर भिजवाने की व्यवस्था कराई। साथ ही घायल कर्मचारियों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

कार नंबर के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से नाराज नगर पालिका कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन