Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

कचहरी पुल पर कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा सफाईकर्मी, गंभीर हालत में रेफर

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अनजान लिंक ने खाते से उड़ाए 20 हजार : एक साल बाद मिली रकम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 23, 2026
Post views : 75

साइबर टीम ने एमआरएम पोर्टल के जरिए पूरी धनराशि वापस कराई, पीड़ित के खाते में पहुंचे रुपये

उन्नाव। मोबाइल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करने से रुस्तमपुर पोस्ट सरोसी निवासी नवल यादव के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने 17 सितंबर 2025 को साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। करीब एक साल बाद कोतवाली सदर की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के जरिए ठगी गई पूरी रकम वापस करा दी। रविवार 23 नवंबर 2026 को धनराशि उनके खाते में पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद नईम खान, सोनिया शर्मा और ऐलिश श्रीवास शामिल रहे। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत जताई।

एक साल पुरानी शिकायत पर मिली राहत

लंबे समय से अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने का इंतजार कर रहे नवल यादव के लिए यह बड़ी राहत रही। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद नईम खान, सोनिया शर्मा और ऐलिश श्रीवास शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन