Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया, पति ने दिया तलाक : पति ने की 2 लाख की मांग पूरी न करने पर निकला विवाहिता को घर से मुकदमा दर्ज

आलम वारसी

Sat, Apr 11, 2026
Post views : 179

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति ने दो लाख रुपये की मांग की और मना करने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विवाहिता नगमा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 8 जुलाई 2018 को सुबहान से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति नशे का आदी है और नशा करके आए दिन मारपीट करता है।

नगमा ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व पति और ससुरालियों ने मायके से दो लाख रुपये लाकर देने को कहा। मना करने पर मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया।

एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति सुबहान, सास वलीसा, जेठ मुशर्रफ उर्फ छोटे, जेठानी शबाना, ननद बबली, नन्दोई कौसर, दूसरी ननद रेशमा और नंदोई यासीन के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Tags :

मुरादाबाद।दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया, पति ने दिया तलाक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन