Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

खुद संभाली यातायात व्यवस्था

श्रद्धा के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ग्रामीणों के बीच पहुंचे अविचल शुक्ला : सरकारी योजनाओं के फायदे बताए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 17, 2026
Post views : 91

भाटमऊ में ग्रामीणों से किया संवाद, भाजपा सरकार के काम गिनाए; सपा के शासनकाल पर उठाए सवाल

उन्नाव। भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा से टिकट के दावेदार अविचल शुक्ला ने गांवों का रुख तेज कर दिया है। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने के साथ ही वह सरकार की योजनाओं और विपक्ष की नीतियों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। इसी कड़ी में वह बीघापुर ब्लॉक की भाटमऊ ग्राम सभा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। गांव में हुए इस कार्यक्रम के दौरान अविचल शुक्ला ने लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब परिवारों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार की योजनाओं का मकसद जरूरतमंद परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना है। वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को निशाने पर लिया। सपा सरकार के दौरान गुंडाराज, भ्रष्टाचार और जमीनों पर अवैध कब्जों के आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। अविचल शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझने के लिए गांवों तक पहुंचना जरूरी है। लोगों के बीच रहकर उनकी बात सुनना और उनके मुद्दों को जानना ही जनसंपर्क का उद्देश्य है। कार्यक्रम में पवन शुक्ला, आशुतोष मोहन, जय शंकर मिश्रा, नौशाद खान, भगवती प्रसाद पटेल, प्रदीप तिवारी, मोनू दीक्षित, संतोष तिवारी, बुद्धिलाल विश्वकर्मा और जुगल किशोर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन