Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

खुद संभाली यातायात व्यवस्था

श्रद्धा के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

संगत ने टेका मत्था : श्रद्धा के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 24, 2026
Post views : 22

557वें प्रकाश पर्व पर हुआ शब्द कीर्तन, विधायक और पालिकाध्यक्ष ने पहुंचकर लिया आशीर्वाद

उन्नाव। गुरु नानक देव ने समाज को जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर प्रेम, समानता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। उनके इन्हीं विचारों की गूंज मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुनाई दी। मौका था सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व का। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए और बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने गुरु दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में दिल्ली से आईं सिमरन कौर और लखनऊ से पहुंचे भाई चरणजीत सिंह ने गुरबाणी व शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब की वाणी का श्रवण किया।

आयोजन में सदर विधायक पंकज गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भी शामिल हुईं। दोनों ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। समापन पर सरबत के भले की अरदास की गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अरविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य सेवादार सरदार कुलदीप सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह (रेशू), सरदार जरनैल सिंह, कुंवर प्रीत सिंह, जसमीत सिंह, सरदार करनजीत सिंह और सरदार इंदरजीत सिंह समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाओं 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन