Wed 25 Nov 2026

ब्रेकिंग

लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

पहलवानों ने दिखाया दमखम

सम्मोहित कर महिला के जेवर उतरवाए, दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

दो होनहारों की पढ़ाई में अंकित सिंह परिहार बने मददगार

देवराकला में मिट्टी की खुदाई पर पुलिस की कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सपनों को उड़ान : दो होनहारों की पढ़ाई में अंकित सिंह परिहार बने मददगार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 25, 2026
Post views : 39

दो छात्रों की इंजीनियरिंग की फीस जमा कराई, दो दशक से विद्यार्थियों की मदद का सिलसिला जारी

उन्नाव। आर्थिक तंगी किसी होनहार विद्यार्थी की पढ़ाई में रुकावट न बने, इसके लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस बार उन्होंने दो अलग-अलग गांवों के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी में आर्थिक सहयोग किया है। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाला खेड़ा निवासी सत्यम यादव की मेडिकल शिक्षा और ग्राम पंचायत मनिकापुर निवासी अंशिका सिंह की इंजीनियरिंग की फीस जमा कराई है। दोनों विद्यार्थियों को मिली इस मदद से उनकी आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान होगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में समय पर मिलने वाला आर्थिक सहयोग विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मददगार साबित हो सकता है। अंकित सिंह परिहार का शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का यह प्रयास नया नहीं है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से अपने क्षेत्र के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद करते आ रहे हैं। उनका प्रयास रहता है कि किसी परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से बच्चे को अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े।उनका मानना है कि किसी विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर देना समाज के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया निवेश है। इसी सोच के साथ वह लंबे समय से विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। उनके इस प्रयास का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्यम और अंशिका अपनी मेहनत व लगन से पढ़ाई पूरी कर सफलता हासिल करेंगे। साथ ही कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन