गांव के अखाड़े में सजा कुश्ती का मैदान : पहलवानों ने दिखाया दमखम
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Wed, Nov 25, 2026
बंथर में दंगल का आयोजन, अविचल शुक्ला की टीम ने पहुंचकर पहलवानों का किया उत्साहवर्धन

उन्नाव। ग्रामीण इलाकों में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जिंदा रखने के लिए बंथर गांव में दंगल का आयोजन किया गया। सिकंदरपुर कर्ण विकासखंड के इस गांव में सजे अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को चुनौती देते हुए दमखम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

दंगल में भाजपा नेता अविचल शुक्ला की ओर से उनकी टीम के सदस्य सुभाष चंद्र सोमा शुक्ला साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही आयोजन समिति को सहयोग राशि भी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों से युवाओं में मेहनत, अनुशासन और खेल भावना भी विकसित होती है। आयोजन के दौरान अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। ग्रामीणों की मौजूदगी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजकों ने भी ग्रामीण खेलों और कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। इस मौके पर अविचल शुक्ला टीम के चंद्र प्रकाश सविता, देवेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय भोले समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं दंगल समिति की ओर से स्वयं प्रकाश श्रीवास्तव, कल्लू सिंह, दिनेश लोधी, विनीत पासवान, गणेश लोधी और संजय अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन