Wed 25 Nov 2026

ब्रेकिंग

लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

पहलवानों ने दिखाया दमखम

सम्मोहित कर महिला के जेवर उतरवाए, दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

दो होनहारों की पढ़ाई में अंकित सिंह परिहार बने मददगार

देवराकला में मिट्टी की खुदाई पर पुलिस की कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा : मदद मिली तो आठ साल के देवांश ने दी बीमारी को मात

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 191

पीजीआई में ऑपरेशन के बाद गांव लौटा मासूम, घर पहुंचकर अंकित सिंह परिहार ने जाना हाल

उन्नाव। जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे आठ साल के देवांश शुक्ला के लिए अब राहत की खबर है। गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे इस मासूम का लखनऊ स्थित पीजीआई में ऑपरेशन हुआ। इलाज के बाद स्वस्थ होकर वह अपने गांव अरम लौट आया। उसकी घर वापसी से परिवार में खुशियां लौट आई हैं। इस दौरान आर्थिक मदद करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अंकित सिंह परिहार भी देवांश का हाल जानने उसके घर पहुंचे।दरअसल, ग्राम अरम निवासी देवांश के सामने बीमारी से लड़ने के साथ ही इलाज के खर्च का संकट भी खड़ा हो गया था। उसे गंभीर हृदय रोग होने की जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन को जरूरी बताया, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह आसानी से इलाज का खर्च उठा सके।

इसी बीच मामले की जानकारी भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सपा नेता अंकित सिंह परिहार को मिली। उन्होंने परिवार की परेशानी को देखते हुए आर्थिक मदद का इंतजाम कराया, जिससे देवांश का ऑपरेशन हो सका। उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ और अब वह घर लौट आया है।देवांश के स्वस्थ होकर लौटने की जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे से मुलाकात कर उसका हाल जाना और परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। मासूम की हिम्मत की सराहना करते हुए उन्होंने उसके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी किसी जरूरत में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर परिहार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है। किसी परिवार पर संकट आता है तो उसकी मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। आठ साल के देवांश ने जिस हिम्मत से बीमारी का सामना किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उसकी मुस्कान परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए खुशी की बात है जिन्होंने उसके स्वस्थ होने की कामना की थी। बीमारी के मुश्किल दौर से निकलकर घर पहुंचे देवांश के परिवार के लिए अब सबसे बड़ी खुशी उसकी बेहतर होती सेहत है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन