घर पहुंचने से पहले थम गई गुलशन की जिंदगी : ट्रेन की चपेट में आने से मौत
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Nov 15, 2026
कुसुंभी स्टेशन के पास शनिवार शाम हुआ हादसा, परिवार का बड़ा बेटा था मृतक
उन्नाव। घर लौटने की राह पर निकले 24 वर्षीय गुलशन की जिंदगी कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास अचानक खत्म हो गई। शनिवार शाम रेलवे ट्रैक के पास हुए हादसे में वह मेल ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अजगैन थाना क्षेत्र के कुसुंभी सूबेदार खेड़ा निवासी गुलशन (24) पुत्र विजय बहादुर कबाड़ का काम करता था। शनिवार शाम करीब सात बजे के बाद वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास वह मेल ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। गुलशन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने घर की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन